फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 15वीं बार हाईस्कूल की परीक्षा देने पहुंचे दिनेश कुमार

विज्ञापन
फोटो-14-परीक्षा देकर लौटते दिनेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। हाईस्कूल की पहली पाली में बंगला विषय की परीक्षा आर्य कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर आयोजित हुई। इसमें केवल एक परीक्षार्थी दिनेश कुमार शामिल हुए। खास बात यह रही कि दिनेश कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा 15वीं बार दी है।
विज्ञापन


दिनेश कुमार इससे पहले 14 बार अलग-अलग विषयों से हाईस्कूल की परीक्षा दे चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में छह विषयों के साथ पहली बार हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था। इसके बाद से वह लगातार अतिरिक्त विषयों की परीक्षा देते आ रहे हैं। उर्दू, संस्कृत, पाली और गुजराती जैसे विषयों में भी वह हाईस्कूल उत्तीर्ण कर चुके हैं। इस वर्ष उन्होंने बंगाली भाषा में परीक्षा देकर एक अनूठी मिसाल पेश की है।

दिनेश कुमार पंचायती राज विभाग में तैनात हैं। वह मूल रूप से हमीरपुर जनपद के जमखुरी गांव के निवासी हैं और वर्तमान में उरई के मोहल्ला राजेंद्रनगर में रह रहे हैं। उनके नवाचार भी चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूटर तभी होगा स्टार्ट जब सिर पर होगा विशेष हेलमेट
कुछ समय पूर्व उन्होंने एक विशेष हेलमेट का आविष्कार किया था। इसमें दोपहिया वाहन तब तक स्टार्ट नहीं होता जब तक चालक हेलमेट न पहन ले। उनके इस प्रयास की तत्कालीन डीएम डॉ. मन्नान अख्तर सम्मानित कर चुके हैं वहीं मौजूदा डीएम राजेश कुमार पांडेय ने भी उनकी सराहना की है।




दिनेश की शैक्षणिक उपलब्धियां



दिनेश 14 बार हाईस्कूल, आठ बार इंटरमीडिएट, तीन बार आईटीआई के साथ बीफार्मा, ट्रिपल सी, बीए और बीएससी सहित कई डिग्रियां हासिल कर चुके हैं।

पंजीकृत 1865 परीक्षार्थियों में से 111 अनुपस्थित
इंटरमीडिएट की पहली पाली में कृषि भौतिकी व जंतु विज्ञान विषय में पंजीकृत 136 परीक्षार्थियों में से 133 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भूगोल विषय की परीक्षा 49 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 1865 परीक्षार्थियों में से 1754 उपस्थित रहे, जबकि 111 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 46 छात्र और 65 छात्राएं शामिल रहीं। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की गई है। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें