फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की शांति से खिलवाड़ नहीं होने देंगे- डीआईजी

Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। कानून को तोड़ने वालाें को करारा जवाब दिया जाएगा। जिला हमारा है और यहां के लोग अपने है लिहाजा यहां पर शांति से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। यह बात झांसी परिक्षेत्र के डीआईजी शरद सचान ने कदौरा थाना क्षेत्र के गांव मुहारी जहां पर गो हत्या की गई थी वहां का दौरा करने के बाद स्थानीय पत्रकाराें से कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमन रखना पुलिस का पहला दायित्व है। इसको जो भी तोड़ेगा पुलिस उसको नहीं छोड़ेगी। उन्हाेंने कहा कि जिस तरह गोकशी करने वालाें को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। ठीक उसी तरह धार्मिक उन्माद फैलाने वालाें पर भी कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जबाब में उन्हाेंने कहा कि कानून हाथ में लेना किसी का अधिकार नहीं है। वह जिले में शांति चाहते हैं और इसमे गड़बड़ी करने वालाें को

बक्शा नहीं जाएगा। उन्हाेंने बुधवार को होने वाले धरना प्रदर्शन के बारे में भी एसपी से जानकारी ली और उनको मुस्तैद रहने को कहा। इस दौरान उसपी एन चौधरी, एएसपी शकील अहमद, सीओ कालपी महेंद्र कुमार , कोतवाल कदौरा रुद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें