फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरईः धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे अधेड़ पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अधेड़ के चीखने पर हमलावर भाग खड़े हुए। परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। यहां मौत हो गई। मृतक की पत्नी कमला ने तीन लोगों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढऱ निवासी पूरन (52) पुत्र गिरु बुधवार शाम अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। देर शाम कुछ लोगों ने धारदार हथियार ने हमला कर दिया। सिर कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर हमलावर भाग गए। परिजनों ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी कमला ने दो नामजद सहित तीन लोगों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर ले ली है। एसआई शशांक वाजपेई का कहना है मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें