फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाकर मांगी अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
फोटो-30-मुहम्मदाबाद में हजरत फरीदुद्दीन गंजे रवा उर्फ सरकने पीर शाह बाबा के उर्स में चादर जुलूस
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। हजरत फरीदुद्दीन गंजे रवा उर्फ सरकने पीर शाह बाबा के 30वें दो दिवसीय उर्स का शुभारंभ बुधवार को पारंपरिक चादर जुलूस के साथ हुआ। पीरो वाले मैदान से निकाली गई चादर मजार शरीफ पहुंची, जहां अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान नातिया कलाम पेश किए गए। यह जुलूस पीरों वाले मैदान से प्राइमरी स्कूल, बस स्टैंड होते हुए मजार शरीफ पहुंचा। यहां चादर चढ़ाने के बाद फातिहा पढ़ी गई और जायरीनों ने बाबा की मजार पर हाजिरी देकर मन्नतें मांगीं। उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि30 वर्षों से दो दिवसीय उर्स, कव्वाली और मुशायरे का आयोजन होता आ रहा है। उर्स के पहले दिन चादरपोशी और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। गुरुवार रात जवाबी कव्वाली का मुकाबला आयोजित होगा, जिसमें नागपुर के मशहूर कव्वाल शादाब निराला और मुंबई की लेडीज कव्वाल गुलनाज वारसी अपनी प्रस्तुति देंगी।
इस दौरान हाफिज एजाजुल हक, हाफिज कादिर, हाफिज शकील, तालिब हुसैन, तारिक अली, आफाक उल्ला, रिसालत, डॉ. रमजान, हाजी रियाज, फरहत उल्ला, इकराम सोलंकी, शराफत खान, हाजी नियामत उल्ला, जफर शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें