फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनगर चौराहे से हटा अतिक्रमण

Mon, 06 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
देवनगर चौराहे पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। प्रशासन द्वारा नगर के देवनगर चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों कोे सख्त हिदायत दी गई कि यदि उन्होंने दुबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।     शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्त्रस्मण हटाओ अभियान के तहत उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह व नगर पालिका परिषद द्वारा संयुक्त रूप से नगर के अति व्यस्त देवनगर चौराहे पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त हैं। अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि एक बार अतिक्रमण हटवाए जाने के बाद फोटोग्राफी कराई जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में जिस दुकानदार द्वारा पुन: अतिक्रमण किया जाएगा, उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि प्रशासन ने अतिक्त्रस्मण हटाओ अभियान चलाया है। नगर के समाजसेवी पुष्पेन्द्र दूरबार, मोंटू मिश्रा, राजा सेंगर गधेला, अशफाक राइन, गौरीश द्विवेदी, जहांगीर आलम, प्रतीक चंसौलिया आदि का कहना है कि अतिक्त्रस्मण हटने से नगर में जाम की समस्या समाप्त हो गई है। अभियान के दौरान पालिका के सफाई निरीक्षक सुरेश यादव, प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह यादव, एसआई सलमान अली, दिलशाद खां, जय प्रकाश, शरद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें