फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से होंगे विकास कार्य, मीटिंग हाल भी बनेगा

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में जानकारी देते ब्लाक प्रमुख तेजपाल सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। विकास खंड कार्यालय डकोर में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें कच्चे पक्के करीब एक करोड़ के कार्यों को मंजूरी दी गई। इस दौरान ब्लाक परिसर में एक मीटिंग हाल बनाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख तेजपाल सिंह यादव ने कहा कि विकास कार्य के लिए वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना बनाई गई। इसमें 17 करोड़ से मनरेगा योजना के अंतर्गत काम कराए जाएंगे। जबकि एक करोड़ रुपये से क्षेत्र पंचायत के विकास संबंधी काम होंगे। इसके अलावा 25 लाख की लागत से गोशालाओं में मवेशियों को ठंड से बचाने के इंतजाम किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी।
बीडीओ सुदामा शरण ने कहा कि क्षेत्र पंचायत में धन की कमी है फिर भी जिले से संस्तुति ली जाएगी।
सभी कार्य मानक के अनुसार कराए जाएंगे। गोशाला में गायों को सर्दी से बचाने के लिए फट्टी की व्यवस्था की जाएगी। पेयजल के लिए पाइप लाइन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान पीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. इदरीश, पशु चिकित्साधिकारी डा. भगत सिंह, एडीओ समाज कल्याण अशोक कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र राजपूत, जेई गिरजेशचंद्र, जेई सिंचाई विभाग मनीष कुमार, राहुल सिंह, हिमांशु शेखर, रामकिशोर टंडन, उदयनारायण सोनी,बबलू यादव, गजराज सिंह, पंचम, इंदल सिंह, ओमकार, अशोक कुशवाहा,हरीश राठौर, सतेंद्र यादव, वीरसिंह, फूलसिंह, मेहरबान सिंह निरंजन, पुष्पेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें