फोटो-35-माता पिता के साथ देवांश। स्रोत-परिजन
उरई। शहर के मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी देवांश शुक्ला इंंडियन मिलेट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून से शनिवार को रेगुलर पासिंग आउट परेड पास कर लेफ्टिनेंट बन गए है। परेड की समीक्षा थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने की थी। देवांश की शिक्षा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से हुई थी। देवांश के लेफ्टिनेंट बनने से परिजन में खुशी की लहर है।
देवांश के पिता राजेश शुक्ला और मां सविता शुक्ला बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक है। दादा सुरेश चंद्र शुक्ला व दादी शारदा शुक्ला सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। थल सेना की ओर से एक दिन पहले देवांश के माता-पिता को भी गौरव पदक दिया गया। देवांश ने बताया कि उन्होंने कक्षा आठ तक की पढ़ाई उरई में की थी। कक्षा नौ में उनका चयन सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के लिए हो गया था जहां से उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद 2022 में एनडीए में चयन हो गया। 2025 में ऑफिसर ट्रेनिंग के लिए आईएमए देहरादून भेजा गया जहां से आज वह लेफ्टिनेंट बनकर निकले है।