कालपी। हमीरपुर-जोल्हूपुर मोड़ का ओवरब्रिज मरम्मत के लिए बंद 25 नवंबर तक बंद है। अंडरपास को केवल छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है लेकिन मंगलवार को रोक के बाद भी भारी और बड़े वाहनों के यहां से गुजरने से जाम लग गया। यहीं नहीं अंडरपास से व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस कर्मी भी तैनात थे।
23 मार्च 2018 को कालपी के हमीरपुर–जोल्हूपुर मोड़ की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। रेलवे और सेतु निगम को यह काम कराने के लिए शासन की ओर से 33 करोड़ चार लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। तीन साल में यह काम पूरा होना था लेकिन एक लेन का ही निर्माण पूरा हो पाया था। एक साल पहले पुल की एक लेन को लोगों के आवागमन के लिए खोला गया था। अब लेन की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने व सरिया बाहर निकल आने से इसे मरम्मत के चलते सोमवार से 25 नवंबर तक के लिए इसे बंद कर दिया गया है।
प्रशासन ने ओवरब्रिज के दोनों ओर लोहे के एंगल लगवा दिए हैं। साथ ही वाहनों के आने जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। छोटे वाहनों के लिए प्रशासन ने करीब दो साल से पानी से भरे अंडरब्रिज को साफ करवा दिया था। इसमें सभी छोटे वाहनों को निकालने के लिए कहा था। बड़े वाहनों को आटा-इटौरा मार्ग से हमीरपुर जाने के निर्देश दिए गए थे। इस मार्ग से हमीरपुर के लिए भारी वाहनों को 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ेगा।
वहीं, मंगलवार को भारी वाहन भी रोक के बावजूद अंडरब्रिज से नीचे निकलते दिखे। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। दो पहिया वाहन चालक अंडरब्रिज के जाम में फंस गए। इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामान करना पड़ा।
कुरारा निवासी स्वामीदीन ने बताया कि वह अपने बेटी के साथ उरई जाने के लिए निकले थे। पुल के बंद होने और अंडरब्रिज से छोटे वाहनों के निकलने की बात की जानकारी हुई थी। यहां तो सभी वाहन निकल रहे हैं। इससे करीब डेढ़ घंटे से परेशान रहे।
पुल को मरम्मत के चलते बंद किया गया है। बड़े वाहनों को अंडरब्रिज से निकलने के लिए मनाही है। अगर निकल रहे हैं, तो बंद करवाए जाएगे।
- मनोज कुमार सिंह, एसडीएम
फोटो - 11 ओवरब्रिज पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद- फोटो : रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सामान की तलाशी लेती रेलवे पुलिस।
फोटो - 11 ओवरब्रिज पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद- फोटो : रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सामान की तलाशी लेती रेलवे पुलिस।
फोटो - 11 ओवरब्रिज पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद- फोटो : रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सामान की तलाशी लेती रेलवे पुलिस।