फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े शिवभक्त

Mon, 01 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
भगवान भूतेश्वर की विहंगम झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की और दूध एवं जल से अभिषेक किया। इस दौरान शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शास्त्रों में श्रावण मास को भगवान शिव की भक्ति का मास माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार भगवान
विज्ञापन


शिव को अति प्रिय होते है। इस दिन भक्तोें की मुरादें पूरी होती है। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शहर में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह 4 बजे से ही भक्तगणों का शिव मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने भगवान शिव का दूध व जल से अभिषेक किया। इसकेे बाद शिवलिंग पर बेलपत्र,

भांग, धतूरा आदि अर्पित किए। मुरादें मांगी। शहर केे हुल्की माता मंदिर, सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, ठडे़श्वरी मंदिर, पातालेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। सावन के सोमवार पर कई शिव भक्तों ने प्रसाद के रूप में फल आदि का वितरण भी किया। हर हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें