फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिबंधक ने किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
बैठक करते उपनिबंधक झांसी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उपनिबंधक सहकारिता झांसी उदयभान सिंह ने बुधवार को जिले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारिता कार्यालय, मंडी स्थिति क्रय केंद्र व डीसीडीएफ का निरीक्षण कर पत्रावलियों का मिलान किया।
विज्ञापन

जिले में हो रही गेहूं खरीद की हकीकत परखने के लिए बुधवार को उपनिबंधक सहकारिता झांसी यहां पहुंचे। सबसे पहले वह उरई कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। एआर प्रेमचंद की सराहना की। इसके बाद वह डीसीडीएफ पहुंचे, यहां सभापति शैलेंद्र पांडे ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने शहर की नवीन गल्ला मंडी स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उठान की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र में गेहूं बेचने आए किसानों से बातचीत की। प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें