ट्रांसफार्मर बदलने के लिए नारेबाजी करते मुहाना के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
मुहाना गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर सप्ताह भर पहले फुंक गया था। लोगों ने इसकी शिकायत विभाग से की, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी में दिक्कत आ रही है। गुस्साए लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर नारेबाजी।
मुहाना गांव का ट्रांसफार्मर पिछले सप्ताह से फुंक गया था। इन दिनों बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन बिजली न होने से छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। पूरे गांव की बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान हैं।
लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर न बदलने जाने से रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों और छात्रों ने ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर नारेबाजी की और हंगामा भी किया। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। विनय कुमार, संजीव, दीपक कुमार, राघवेंद्र सिंह, राहुल, देवेंद्र सिंह, ब्रजमोहन, गंगाप्रसाद, रामप्रकाश भी मौजूद रहे।