फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनवाने पर किया प्रदर्शन

Sun, 02 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
बदहाल सड़क को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई साल से खराब मड़ोरा-सरावन संपर्क मार्ग को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। विभागीय अफसरों पर भी गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अफसरों को बुलाने की जिद पर अडे़ थे, बाद में किसी तरह जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन


माधौगढ़ क्षेत्र का मड़ोरा-सरावन संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। करीब 20 किलोमीटर का संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर तीन से चार फीट के गहरे गड्ढे होने की वजह से आए दिन दुपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। कई बार बड़े वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी मार्ग ठीक नहीं कराया गया। इससे खफा लोगों ने शुक्रवार को इलाकाई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।


ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ आवागमन बाधित होने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क जानलेवा साबित हो रहा है। कई बार अवगत कराए जाने के बाद भी न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही अफसर। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रोड का निर्माण कार्य शुरू न किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। इसके अलावा मुख्यालय पर भी धरना देंगे। इस दौरान अजय सिंह, उपेंद्र सिंह, भाग्य सिंह, राजवीर सिंह, अंकित सिंह, बादाम सिंह, नृपेंद्र सिंह, शंकर सिंह, बडे़ सिंह, बउआ सिंह, कमठे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील दिवस में भी नहीं सुनी फरियादी
वर्षों से बदहाल मड़ोरा-सरावन संपर्क मार्ग को ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने कई दफा तहसील दिवस से लेकर अफसरों की चौखट तक पर मत्था टेक चुके हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी फरियाद नहीं सुनी। इससे ग्रामीण उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें