फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में तोड़फोड़ कर नगदी-जेवर चुराए

विज्ञापन
कदौरा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में चोर घर से सोने व चांदी के जेवर व तीन हजार रुपये चुरा ले गए और जाते समय घर में तोड़फोड़ भी की। सुबह जब महिला घर पहुंची तो सारा सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्राम बागी निवासी शम्मी पत्नी स्व. रफीक रविवार रात अपनी पुत्री व पुत्र के साथ रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने गई थी और रात होने पर जेठ के घर में रुक गई। रात में किसी समय चोर घर में घुस आए और चोरों ने घर से सोने की छुमकी, चांदी की पायल सहित कुल तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब शम्मी बेटी के साथ घर आई तो बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है, चोरी की बात तो समझ में आती है, लेकिन घर में तोड़फोड़ समझ से परे है। जांच की जा रही है। महिला के पुत्र के ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज है और आरोपी पुत्र फरार है।

चोरी की जानकारी देती गृहस्वामी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें