फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा नेता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कानपुर मुठभेड़ में शहीद अधिकारियों और जवानों को सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। सपा नेता सरनामसिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, इसलिए सपाइयों की मांग है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।
विज्ञापन

शनिवार को चंदकुआ स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के नीचे सपाइयों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन मौकों पर पूर्व जिलाध्यक्ष सपा चौधरी धीरेंद्र यादव, सपा विस अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर, हरिश्चंद्र तिवारी, ताहिर कुरैशी, रवि, शांतनु, रोहित कठेरिया, अज्जू, राममिलन, भोलानाथ झा, बॉबी, सद्दाम कुरैशी, आत्मप्रकाश, बृजलाल, सभासद विशाल गिरवासिया बंटी, सभासद मुबारक कुरैशी, सभासद नसीम निहारिया, कमरुद्दीन मंसूरी, राजू महाराज चांदनी, ज्ञानेंद्र सेठ, सेठ अनवर मंसूरी, जमील खान, बॉबी वर्मा, शरीफ कुरैशी आदि रहे।
जालौन संवाद के अनुसार, पूर्व सांसद श्रीराम पाल की अगुवाई में पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, नारायण सिंह सेंगर आदि ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में लचर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग राज्यपाल से की। इस दौरान सभासद विनय श्रीवास्तव,सोमिल याज्ञिक,नफीस,इमरान अंसारी, कफील कुरैशी, सरताज, अजीत पाथरे, शिवनारायण वर्मा, कृपाल सिंह गुर्जर, राजबहादुर यादव, कमलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

भाजयुमो नेता की तस्वीर पर आपत्ति जताई
कोंच। कानपुर में पुलिस जवानों की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर सपा की एक आईडी द्वारा भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे की फोटो डाल कर जवानों के हत्यारे के रूप में प्रचारित करने को लेकर मोर्चा की कोंच इकाई ने कड़ा एतराज जताया है। भाजयुमो अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर भाजयुमो नेता को झूठा ही बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं नेे सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को भी दिया है। इस दौरान बादामसिंह कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, दीपक तिवारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा, सौरभ पुरवार, बसंत अग्रवाल, मुकेश राठौर आदि मौजूद रहे।

कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्घांजलि देते सपाई।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें