फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ह्र्दय गति रुकने से लोकतंत्र सेनानी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। लोकतंत्र सेनानी का हृदय गति रुक जाने से सोमवार को निधन हो गया। खबर पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उनके घर पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आसपास के कई गांवों के लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के ऐधा गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी ईश्वर दास कुशवाहा (62) का सोमवार की दोपहर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके पुत्र लालता प्रसाद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपात काल का विरोध कर आंदोलन किया था।
इमरजेंसी के दौरान मीसा डीआईआर के तहत उनको जेल भेज दिया गया था। सोमवार की दोपहर वह खेत देखने के लिए गए थे, जहां उन्हें अटैक पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पर तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, सीओ सदर गिरजा शंकर पांडे व थानाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें