जालौन। गांव में खेल का मैदान व डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराने के लिए ग्रामीण ने डीएम को मांग पत्र दिया है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने गुरुवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय को मांग पत्र देकर बताया कि उनके गांव में खेल का मैदान नहीं है। खेल का मैदान बनाए जाने की मांग वह कई वर्ष से कर रहे हैं।
गांव में गाटा संख्या 291 में खेल का मैदान बनाया जा सकता है, लेकिन इसका श्रेणी परिवर्तन किया जाना है। इसके लिए भूमि प्रबंधन समिति की बैठक 29 जुलाई 2025 को हो चुकी है। समिति द्वारा प्रस्ताव तहसीलदार कार्यालय भेजा जा चुका है। अब तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर तत्काल कार्रवाई कर भूमि का श्रेणी परिवर्तन कराकर खेल का मैदान बनवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाए। ताकि छात्र वहां शांतिपूर्ण वातावरण में बैठकर अपनी तैयारी कर सकें। (संवाद)