फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 25 हजार ओला पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने रविवार को पीडब्ल्यूडी निरीक्षण गृह में प्रेसवार्ता कर हाल की ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओलावृष्टि से जालौन जिले के करीब 25 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों की है जो बटाई पर खेती करते हैं क्योंकि राजस्व रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज न होने से मुआवजा मिलने में दिक्कत आती है। उन्होंने मांग की कि जिला स्तर पर बटाईदार किसानों की अलग सूची तैयार कराई जाए ताकि उन्हें भी सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने सुझाव दिया कि जिले के सभी लेखपालों की एक संयुक्त टीम बनाकर गांव-गांव सर्वे कराया जाए। इससे वास्तविक नुकसान का आकलन होगा और समय से राहत पहुंच सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बुंदेलखंड के किसानों के साथ अन्याय हुआ या मुआवजा वितरण में देरी हुई तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान पहले ही लागत बढ़ने और कम दामों से परेशान है, ऐसे में प्राकृतिक आपदा के बाद तुरंत मदद जरूरी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश जैसारी, अनूप सिंह राजावत, राजेश पाल टिकरी, अवधपाल, पुरुषोत्तम सक्सेना, कमलेश सिंह, अजय सिंह, विजय शास्त्री, बृजबिहारी राजपूत, अनूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें