फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना

विज्ञापन
चंदकुआ पर धरना दे रहे लोगों से बात करते प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। 12 मई को कस्बे के जयप्रकाश नगर इलाके में हुई पथराव और मारपीट की घटना के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने सेे गुस्साया पीड़ित पक्ष चंदकुआ चौराहे पर सड़क में धरने पर बैठ गया जिससे वहां आवागमन अवरुद्ध हो गया। सीओ ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब धरना खत्म किया।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के जयप्रकाश नगर मेें 12 मई की रात लगभग नौ बजे पथराव और मारपीट की घटना हुई थी जिसमें पीड़ित पक्ष के रामस्वरूप कोरी पुत्र चोखेलाल की तहरीर पर सुरेंद्र, शैलेंद्र, टिंकू, पवन, अक्षय, अरविंद, अखिलेश के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर पंजीकृत की थी। घटना घटित हुए लगभग चार सप्ताह होनेे के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होनेे से गुस्साए पीड़ित पक्ष के दर्जनों लोग जिनमें तमाम महिलाएं भी शामिल थीं, चंदकुआ चौराहेे पर इकट्ठा हो गए और बीच सड़क में धरनेे पर बैठ गए जिससे आवागमन ठप हो गया।
सूचना पर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, सीओ आरपी सिंह, कोतवाल इमरान खान, एसएचओ नदीगांव विनय दिवाकर, एसओ कैलिया योगेन्द्रकुमार सहित कोतवाली के तमाम दरोगा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों से बात की। सीओ आरपी सिंह ने उन्हेें तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब उन्होंने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें