फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की दवाएं पहुंचाईं

विज्ञापन
पुरुषोत्तम तिवारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में भी एचआईवी पीड़ित गर्भवती महिलाओं को उनकी दवा उपलब्ध कराई गई। लॉकडाउन के कारण एचआईवी पीड़ित गर्भवती महिलाएं और उनके परिजन इस बात को लेकर चिंतित थे कि उनके पास कैसे दवा मिलेगी। ऐसी स्थिति में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड (ममता) के परियोजना अधिकारी पुरुषोत्तम तिवारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी सुरजीत कुमार ने उन महिलाओं को उनके घर जाकर दवा एक महीने की दवा उपलब्ध कराई और सभी को आश्वासन दिया कि यह दवा खत्म होने के पहले उन्हें अगले महीने की खुराक दे दी जाएगी।
विज्ञापन

ममता परियोजना के जालौन और महोबा जनपद के परियोजना अधिकारी पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि दोनों जनपदों में 40 गर्भवती महिलाएं एचआईवी से पीड़ित है। इन महिलाओं को एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर से एक बार में महीने भर की दवा दी जाती है पर लॉकडाउन के कारण उन्हें दवा लेने में परेशानी हो रही थी। यह दवा खाने में किसी तरह का अंतराल नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि एआरटी से ऐसी महिलाओं की सूची और दवा लेकर घर-घर जाकर एक महीने दवा उपलब्ध कराई। साथ ही सभी से अपने अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील भी की। बताया कि लॉकडाउन के बीच कोंच निवासी एक महिला के नवजात शिशु का एचआईवी टेस्ट भी कराया गया है, जो निगेटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें