उरई/माधौगढ़। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित करते का सिलसिला जारी है। लोग अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं।
ऑल आरक्षित टीचर वेलफेयर एसोसिएशन एवं धम्मभूमि इकाई जालौन के तत्वावधान में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों ने टीम बनाकर लॉकडाउन में मोहल्लेवार लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इसमें मिस्टर सिंह, राकेश, अजय, सुंदर सिंह शास्त्री, अमृतलाल, चंद्रशेखर, आशाराम, डॉ अनूप निरंजन, अनिरुद्ध, अरविंद, रामनारायन, केके शिरोमणि, शैलेंद्र शिरोमणि, अखिलेश, अरविंद, रमाकांत दोहरे वीरपाल चौधरी ने सहयोग किया।
उधर, सेवा भारती के सहायता कार्यक्रम संयोजक दीपेश व्यास के नेतृत्व में रामराजा निरंजन, जगतनारायण, सत्यम, अनुज पटेल, शंकर, संदीप, रंजीत की ओर से जरूरतमंदों को राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसमें कई डाक्टर भी सहयोग कर रहे हैं। भाजपा नेता एवं बुंदेलखंड फाउंडेशन के चेयरमैन आशीष मिश्रा व इंजीनियर विपुल पांडेय ने मोहल्ला लहारियापुरवा में राशन सामग्री वितरित की। इस दौरान अभय शुक्ला, आलोक दुबे, सत्यनारायण अग्निहोत्री, मोहित कुशवाहा आदि रहे।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार बीआर आंबेडकर विकास समिति ने आंबेडकर परिसर पर एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, कोतवाल जेपी पाल की मौजूदगी में एक सैकड़ा लोगों को सब्जी, आटा, दाल, चावल, तेल, नमक, मसाले वितरित किए गए। इस दौरान श्रीराम दिवाकर,सौरभ,तुलाराम,चितांमन,हेमंत,मनीष, सुनील प्रभाकर, सीपी वर्मा, मानसिंह, चंद्रशेखर भारती,जंगबहादुर, सुनील आदि रहे। रामपुरा में लेखपाल कुंवर सिंह ने पांच परिवारों को राहत सामग्री बांटी।