फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की पूनम ने जीती 51 हजार की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खकसीस। बुढ़वा मंगल के अवसर पर ग्राम खकसीस के हरदौल लाला स्टेडियम में अंतरराज्यीय दंगल का आयोजन किया गया। आखिरी कुश्ती पर 51 हजार रुपये का दांव लगाया गया था।
विज्ञापन

51 हजार की आखिरी कुश्ती को दिल्ली की पूनम पहलवान ने जीता। उन्होंने पंजाब की अंशु को हराया। दंगल में स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब, हरियाणा, ललितपुर, झांसी के पहलवानों ने भी अपने दांव पेच दिखाए।
प्रत्येक वर्ष बुढ़वा मंगल को खकसीस में विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है। इस बार भी भव्य दंगल का आयोजन किया गया। दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

कुश्ती में ग्वालियर के जीतू पहलवान ने हरियाणा के छोटूराम को पटखनी दी। आगरा के गिर्राज पहलवान ने ललितपुर के बंटी पहलवान को कड़े मुकाबले में हराया।
पंजाब के चित्रा पहलवान ने पंजाब के ही बल्ली पहलवान को हराया। कुठौंदा के संदीप राणा और मथुरा के सोनू से कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल का आयोजन दूधाधारी महाराज के सानिध्य में हुआ। ग्राम प्रधान अनिल कुमार शिवहरे ने आयोजन की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साहब सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह, नंदराम मिश्रा, सोनू शि वहरे, केनाल सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें