फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर के आरोपी कैदी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला कारागार में डबल मर्डर के आरोप में बंद वृद्ध कैदी की सोमवार रात कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जिला कारागार प्रशासन ने बताया कि चंदुर्रा गांव निवासी लालाराम अहिरवार (73) बीते 25 मार्च 2018 से डबल हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद था।
लालाराम व उसके बेटे रविंद्र कुमार (42) के ऊपर वीरेंद्र पटेल व उसके बेटे सुशील की हत्या का मुकदमा चल रहा है।
बेटा रविंद्र सत्रह माह की जेल काटने के बाद जमानत पर रिहा है और वर्तमान में ग्राम प्रधान है। वहीं, लालाराम का पिछले तीन माह से कानपुर के जेके कैंसर संस्थान में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें