फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के माथे पर लगाया रक्षा तिलक, दीर्घायु की कामना

Tue, 01 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कोंच में घर के दरवाजे पर दौज महारानी की पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई/जालौन/कोंच(जालौन)। दिवाली, गोवर्धन पर्व पर पूजा करने और खुशियां मनाने के बाद मंगलवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। घर के दरवाजे पर दूज महारानी की पूजा की गई। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन व उपहार दिए। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

भैयादूज के पर्व पर महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर घर के दरवाजे पर बुंदेली परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना की।

मूसल को पूज कर उसकेे सात चक्कर लगाए। दौज महारानी की पूजा के बाद बहनों ने भाईयों की आरती उतारी। भैयादूज की पूजा किसी घर में सुबह के समय हुई तो कहीं पर पूजन दोपहर तक चला। कोंच संवाददाता के अनुसार मंगलवार को भैया दूज पर महिलाओं ने घर के दरवाजे पर गोबर से दौज महारानी बनाईं। घर की महिला सदस्यों, बहुओं, बेटियों के साथ मिल कर दौज महारानी की पूजा की। बहिनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनका मुंह मीठा कराया। जालौन संवाददाता केे अनुसार भाईदूज के मौके पर भाई, बहनों का उत्साह देखते ही बनता था। बहिनों ने अपने भाइयों को टीका लगाकर उनका स्नेह प्राप्त किया तो वहीं भाईयों ने बहिनों को रुपये व उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें