फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डिफेंस कॉरिडोर से सुधरेगी जिले की अर्थव्यवस्था, बढ़ेंगे रोजगार

Thu, 23 Feb 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रदेश सरकार के बजट में जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़कर डिफेंस कॉरिडोर बनाने की योजना है। इससे जिले की जालौन और उरई तहसील के एक दर्जन गांव प्रभावित होंगे। साथ ही हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ भी मिलेगा। जालौन तहसील के लथररुआ और सालाबाद, उरई तहसील के डकोर, टिमरों, जैसारी खुर्द, सुचैना, नरछा, नुनसाई, बिरगुआ, फूलपुरा, रिनियां और नया रामनगर क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी 2018 को लखनऊ में आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिति में बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की बात कही थी। इसके बाद बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर पर चर्चा शुरू हो गई थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद इस काम में अब तेजी आने वाली है। इस साल के बजट में बुंदेलखंड एक्सप्रन्वे के साथ डिफेंस कॉरिडोर बनाने की बात कही गई है। डिफेंस कॉरिडोर ऐसा रूट होता है, जिसमें कई शहर शामिल होते हैं। इन शहरों में सेना के काम आने वाले सामानों के निर्माण के लिए इंडस्ट्री, उद्योग को विकसित किया जाता है। कई कंपनियां इसका हिस्सा बनती है। जिसमें रक्षा उत्पाद गोला, बारूद, तोप, बंदूक आदि बनाई जाती है। डिफेंस कॉरिडोर बनने से जिले के विकास को पंख लगेंगे। कई लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

कोंच के उद्यमी अनिल पटेल का कहना है कि वह कोंच में फूड प्रोसेसिंग पार्क विकसित कर रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बाद डिफेंस कॉरिडोर बनने से व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार की यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन


उर्वशी सिंथेटिक फैक्टरी के मालिक मनीष गुप्ता का कहना है कि इन्वेस्टर समिट का असर दिखने लगा है। सरकार ने जालौन में डिफेंस कॉरिडोर की पहल की है। डिफेंस कॉरिडोर बनने के बाद जिले की दशा में बहुत परिवर्तन आएगा।

जिले में प्लास्टिक का एक नया मोल्डिंग प्लांट लगाने वाले मोहम्मद इमरान का कहना है कि सरकार उद्यमियों को बढ़ावा दे रही है। इसका लाभ प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से देश की आर्थिक दशा पर पड़ेगा। रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

जिले में सीएनजी उत्पादन का प्लांट लगाने वाले अंबरीश सिंह का कहना है कि बजट में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की बात कही गई है। यह जिले के विकास में नए आयाम तय करेगी। आमजन के साथ उद्यमियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें