फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की बाइक में टक्कर, दंपति घायल

विज्ञापन
घायल महिला को उठाते थानाध्यक्ष और राहगीर। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़(उरई)। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने घायलों को अपनी कार से सीएचसी जालौन पहुंचाया। डीसीएम को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन निवासी सुरेश (40) पत्नी रजनी (35) के साथ बाइक से जालौन बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर गोहन की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे से दंपति उछलकर सड़क के किनारे गिर गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को उठाया। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ने घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया। डीसीएम लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें