फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान का खेत पर मिला शव

Wed, 17 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कर्ज से दबे किसान का शव खेत में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की मानें तो किसान पर बैंक का करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज था। परिजनों ने सदमे से मौत होने की आशंका जताई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ ऐसी जानकारियां हाथ लगी हैं, जिससे घटना संदेह के घेरे में है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।  
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताहरपुरा और पनयारा के बीच खेतों में पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक ताहरपुरा गांव का रहने वाला वीरेंद्र सिंह पुत्र श्याम करन निरंजन था। परिजनों के मुताबिक सुबह 11 बजे अपने खेत में मैंथा की फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था और दोपहर करीब एक बजे उनकी मौत की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र 22 बीघे खेत का मालिक था और उसने इलाहाबाद बैंक से करीब साढे़ तीन लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ था। पुलिस का कहना है कि ऐसी भी जानकारी मिली है कि किसान को पहले अस्पताल ले जाया गया है, जहां मृत घोषित कर दिया गया। शव खेतों तक कैसे पहुंचा, इसका भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें