फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मृत शिक्षक की पत्नी को नियुक्तिपत्र और कोरोना अनुदान की चेक सौंपी

विज्ञापन
महिला को नियुक्ति पत्र व अनुदान की चेक देती डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना काल में जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात पांच शिक्षक अपनी जिंदगी हार गए थे। चुनाव से पहले ही चार मृतक आश्रितों की नियुक्ति तथा कोरोना मृत्यु अनुदान दिया जा चुका था। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि जगम्मनपुर इंटर कॉलेज के अध्यापक बृजेश मौर्या की मृत्यु के बाद पत्नी सविता देवी की बीएड की डिग्री कंपलीट ना होने के कारण नियुक्ति नहीं हो पाई थी। उन्हें बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही कोरोना अनुदान की तीस लाख रुपये की चेक दी गई। डीआईओएस ने बताया कि जनपद में माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत कोरोना से प्रभावित सभी शिक्षकों के देयक एवं नियुक्त मृतक आश्रित कोटे के तहत कर दी गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें