उरई। कार अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के उरई कोंच मार्ग पर हरदोई गूजर गांव के पास मंगलवार की रात कार अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में कार में सवार एचडीएफसी बैंक कोंच के शाखा मैनेजर शादाब निवासी मोहल्ला मोहनपुरा उरई व उनके दो अन्य साथी घायल हो गए। शादाब की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि वह कोंच से वापस उरई आ रहे थे। (संवाद)