फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में एसडीएम ने छापा मारा, हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कांशीराम कॉलोनी में एसडीएम अशोक कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। कॉलोनी में अवैध रूप से आवासों को कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप मच गया। इस कारण आवासों में ताले डालकर निकल गए। मौके पर मिले लोगों ने कहा कि वह लोग लगभग आठ दस साल से इस कॉलोनी में रह रहे हैं। कस्बे में उनके पास घर मकान नहीं हैं। कई बार कॉलोनी में आवास पाने के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें कैंसिल कर दिया जाता है।
विज्ञापन

निरीक्षण को लेकर एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि कॉलोनी में अवैध रूप से आवासों में कब्जा जमाए बैठे लोगों को वहां से हटाया जाएगा। वह स्थलीय निरीक्षण कर ऐसे लोगों की पहचान करेंगे। रोज एक दो ब्लॉकों का स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है। ब्लॉक संख्या एक में ही करीब 12 अवैध कब्जा धारक हैं जिनमें ज्यादातर में ताले पड़े मिले। कॉलोनी में चौंसठ ब्लॉक हैं तो समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि सैकड़ों परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। इन सभी की पहचान कर आवासों को खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ब्लॉक संख्या एक में एक आवंटी का निधन हो चुका है और एक दिल्ली में रहता है। जिसका निधन हुआ है उसके कोई वारिस नहीं हैं तो उन्हें आवास के लिए आवेदन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें