फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के घर पर फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जीजा के घर में रहने वाले मजदूर युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गमछे के सहारे पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के थाना लहार के गांव बरहा निवासी कौशल गुप्ता (26) हाल निवास विजय नगर माधौगढ़ ने शुक्रवार की रात छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जीजा कल्लू कमरे में देखने गया। तो पंखे से टंगे कौशल को देख उसके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। कल्लू ने बताया कि कौशल करीब चार साल से उन्हीं के घर पर रहकर गुजर बसर करता था। उसे किस बात का तनाव था, इसका कुछ पता नहीं है। मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें