मोहाली में करेंट लगने से लाइनमैन की मौत
- फोटो : amar ujala
उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र केे गांव धमना में खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा एक लाइनमैन पैर फिसलने से खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। माधौगढ़ क्षेत्र के गांव धमना में संविदा पर तैनात लाइनमैन रघुवीर 30 वर्ष निवासी अज्ञात खंभे पर चढ़कर आंधी के कारण टूटे हुए तारों को ठीक कर रहा था, तभी गुरुवार शाम करब 4 बजे उसका पैर फिसल गया और वह खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।