उरई। सड़क किनारे घायल पड़े मिले युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही घटनास्थल स्पष्ट हो सका।
चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर चिरगुवां गांव निवासी महावीर का 28 वर्षीय पुत्र मिथुन शनिवार को घर से कहीं निकल गया था। सोमवार को परिजनों जानकारी मिली कि मिथुन गंभीर हालत में झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इस पर परिजन वहां गए। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मिथुन कहीं सड़क किनारे पड़ा मिलने पर लोगों ने उसे भर्ती कराया था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपनी बहन के साथ रहता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।