जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी किसान वीर सिंह उर्फ बब्लू (45) पुत्र रामसुख दोहरे गुरुवार रात ट्रैक्टर लेकर जालौन से अपने गांव अमखेड़ा आ रहे थे। तभी लहरउवा के पास उनके ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। पास में छिरिया सलेमपुर गांव होने के कारण वह प्लास्टिक की केन लेकर पैदल डीजल लेने जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।