फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे दंपति की मौत

Thu, 28 Dec 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
बस के पास खड़ी पुलिस व भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ग्राम गोहनी निवासी परमलाल पाल (55) के  ससुर बरसार निवासी गांव निवासी बाला प्रसाद (75) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। गुरुवार सुबह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परमलाल अपनी पत्नी मानकुंवर (50) को साथ लेकर स्कूटी से ससुराल जा रहे थे। वे एट से कोटरा रोड होते हुए सुबह करीब आठ बजे  पचोखरा गांव के सामने पहुंचे थे कि कोटरा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। स्कूटी सवारों पर चढ़ने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। चालक स्टेयरिंग परकाबू नहीं पा सका। बस सड़क किनारे खंती में घुसकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


बस में बैठी सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। चालक बस छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने किसी तरह बस के नीचे फंसे स्कूटी सवारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस रोडवेज बस के चालक व कंडक्टर की तलाश कर रही है। बस को थाने में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें