फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गी की लाइट ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया रामनगर में घर के बाहर खड़ी बग्गी की लाइट ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बुद्ध बिहार के पीछे रहने वाले राजू बैंड बाजे का काम करके अपने घर का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा भी उनके इसी काम में सहयोग करता है। शुक्रवार को उनका 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन देर शाम घर के दरवाजे खड़ी बैंड की बग्गी की लाइट दुरुस्त करने लगा। इस दौरान उसे करंट का झटका लगा और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। आवाज सुनकर दौड़े परिजन उसे नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें