फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 383 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में गुरुवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 383 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 296 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि कोरोना से बचाव के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को स्वयं भी जागरूक रहना होगा। बाहर निकलने से पहले मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें। होम आइसोलेशन में जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है और वह कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहते है। तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अस्पताल में भर्ती हो सकते है। अस्पतालों में अभी 238 बेड खाली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर 05162, 252516, 252313, 257090, 250039 पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति कोविड संबंधी अपनी समस्या बता सकता हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक 383 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10908 हो गई है। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 159 पहुंच गई है। 9239 संक्रमित ठीक भी हो चुके है। फिलहाल 1510 सक्रिय केस है। अब तक कुल 390726 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें