फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का क्षत विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। संदिग्ध हालात में एक युवक का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक आनंद कुमार, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह मौके पर पहुंचे और युवक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जिससे उसकी शिनाख्त सर्वेश यादव पुत्र कोट चरन यादव निवासी मटरा थाना कालपी के रूप में हुई।
पुलिस ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली है। उपनिरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि परिवारजनों के अनुसार युवक ट्रक ड्राइवर था और उसके दो बेटी व एक छह माह का बेटा है। परिजनों ने अभी कोई पुलिस को तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें