फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गड्ढे में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आटा। बहन के यहां से घर लौट रहे युवक का शव गांव के बाहर खेत के गड्ढे में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के रिरुआ गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बबलेंद्र (30) शुक्रवार को कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुनाया गांव स्थित अपनी बहन के यहां गया था। शनिवार को वह वहां से वापस घर लौट रहा था। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने बहन व रिश्तेदारों से संपर्क किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह करीब आठ बजे उसका शव गांव के बाहर खेत के गड्ढे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह पेंटिग कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिता रामसिंह ने हत्या की आंशका जताई है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र के पास दो मोबाइल थे। लेकिन घटनास्थल पर एक ही मोबाइल मिला है। साथ ही उसकी आंख के पास चोट के निशान भी हैं। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।

मेडिकल कालेज के पास पड़ा मिला युवक का शव

उरई। युवक का संदिग्ध हालात में मेडिकल गेट पर पड़ा मिला। राहगीरों ने शव को पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही इंदौर से वापस घर आया था।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हरौली गांव निवासी चतुर सिंह उर्फ संदीप (40) का शव रविवार की दोपहर मेडिकल कालेज गेट के पास पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि पत्नी किसी बात से अनबन होने के बाद से ही शहर के सुशील नगर में रह रही थी। वह भी अपनी बहन के पास इंदौर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह उरई वापस आया था। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें