फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक सवार मौसेरे भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़ (जालौन)। मौसेरी बहन को घर भेजने बहन के साथ जा रहे भाई की बाइक में राजपुरा के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने मौसेरी बहन लाली (17) व भाई अंकुश कुमार चौधरी (18) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिर में गहरी चोट के चलते घायल आराधना (20) को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।



गोहन थाना क्षेत्र के गांव गढि़या निवासी सफाई कर्मचारी विजय बहादुर चौधरी का बेटा अंकुश अपनी बहन आराधना (20) के साथ रविवार दोपहर थाना सिरसाकलार के गांव निपनिया निवासी मौसेरी बहन लाली (17) को बाइक से गांव छोड़ने जा रहा था। वह राजपुरा के पास पहुंचा था कि दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोहन एसओ को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। डॉक्टर ने लाली को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकुश व आराधना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने अंकुश कुमार को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक की मां केतकी, भाई मोहित कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। गोहन एसओ रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें