फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोपण्

विज्ञापन
मृतक मंगल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार। खेत में युवक का शव पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हंगामा कर परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते हत्या की है। सीओ सुबोध गौतम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही हंगामा कर रहे परिजन शांत हो गए। मामले में चार के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव अभेदयपुर निवासी मंगल सिंह पुत्र चैनसुख (22) बुधवार की सुबह 4 बजे अपने घर से शौच के लिए निकला था। कुछ देर बाद गांव वालों ने परिजनों को बताया कि मंगल का शव नजदीक के खेत में बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रहा है। खबर सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मंगल के परिजनों का आरोप है कि बीती 17 मई को गांव के ही कुछ लोगों से रास्ते को लेकर परिवार का विवाद भी हो गया। उसी रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों ने ही मिलकर हत्या कर शव लटकाया है।
मंगल के भाई रामलखन ने विवाद के मामले में पुलिस पर भी दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है। क्षेत्र में चर्चा है कि मृतक जुएं का लती था और पहले भी घर पर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुका है। सीओ का कहना है कि फिलहाल परिवार वालों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें