कालपी। कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक ट्रक ड्राइवर का शव मिला।
नगर के मोहल्ला आलमपुर निवासी 38 वर्षीय रज्जन ट्रक चलाता है। उसके चाचा बाबू यादव ने बताया कि रज्जन 10 दिन से काम नहीं होने की वजह से घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार की रात वह घर से बिना बताए चला गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे पटरी पर एक शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रज्जन के रूप में शव की शिनाख्त की। बताया कि रज्जन का पांच साल का एक लड़का है। उसकी पत्नी रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, कोतवाली में निरीक्षक मोहम्मद अशरफ ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।