फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला प्रवासी श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- लॉकडाउन में कंपनी बंद होने पर आ गया था घर, आर्थिक तंगी से जूझ रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। लॉकडाउन में काम बंद होने पर घर लौट कर आए युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। राहगीरों ने शव लटका देख पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र ग्राम कुरौली निवासी किसान ब्रजलाल का 30 वर्षीय छोटा बेटा कोमेश प्रजापति कई वर्षों से अहमदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। कोरोना के कारण लॉकडाउन में कंपनी बंद होने पर वह गांव वापस आ गया था। पत्नी प्रीति, बेटी नेहा (3) और बेटा निहाल (1) के साथ वह घर पर रहकर खेती-किसानी में हाथ बंटा रहा था। बुधवार रात को रोज की तरह खाना खाने के बाद खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ पर बंधे रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी पाकर पत्नी प्रीति समेत रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी के मुताबिक मामला सुसाइड का लग रहा है, जांच की जा रही है। छानबीन में पता चला है कि युवक अहमदाबाद से आने के बाद आर्थिक तंगी से भी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें