फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदिग्ध हालात में अधेड़ का शव चारपाई पर पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। घर में अकेले अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में चारपाई पर पड़ा मिला। दिल्ली से पत्नी व पुत्र के आने पर जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। वह पुराना हिस्टीशीटर था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र हिम्मतपुर निवासी वीर सिंह (55) पुत्र लल्लू सिंह का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। प्रधान की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शैलेंद्र ने बताया कि वह मां मुला देवी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। जबकि छोटा भाई मोनू जेल में है।
रविवार सुबह कोरोना के चलते दिल्ली से मां के साथ गांव आया तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाजें लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह पीछे से घर में कूदकर अंदर पहुंचा। जहां पिता वीर सिंह चारपाई पर मृत पड़े थे। उसने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि वीर सिंह गांजे का नशा करता था, घर पर अकेला रहता था। उसके पास दो एकड़ जमीन भी थी। शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है जिसमें कीड़े भी पड़ गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें