फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पानी भरे खंदक में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो- 02 मौके पर जांच पड़ताल करते कोतवाल अजीत सिंह। संवाद - फोटो : बरसात से बचने को छाता लगाकर जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
कोंच। कोंच-महेशपुरा रोड स्थित ईदगाह के पास सड़क किनारे पानी भरे खंदक में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव निकलवाकर शिनाख्त कराई। परिजनों का कहना है कि युवक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के महेशपुरा रोड पर सोमवार की सुबह 38 वर्षीय युवक का शव का सड़क किनारे भरे पानी में खंदक में मिला। कोतवाल अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव निकलवाया। उसकी शिनाख्त आराजी लेन निवासी साकिर उर्फ बोरे कुरैशी (38) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि साकिर मानसिक रूप से कमजोर था और उसे मिर्गी के दौरे भी आते रहते थे।
आशंका जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान वह असंतुलित होकर खंदक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें