एट। भतीजी की गोद भराई की रस्म के बाद अचानक लापता हुए ताऊ का शव सोमवार को विनगुवां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत मिला। पुलिस ने ट्रेन से कटकर जान देने की आशंका जताई है।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी अरुण कुमार अहिरवार उर्फ टीटू (40) रविवार शाम घर से गांव में घूमने की बात कहकर निकला था। दिन में घर पर भतीजी की गोद भराई की रस्म हुई थी। सोमवार सुबह अरुण का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पिता लखन अहिरवार ने बताया कि कार्यक्रम निपटाने के बाद देर शाम अरुण घूमने के लिए कह कर कहीं चला गया था और रात तक नहीं लौटा था।
अरुण की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। अरुण की मौत के बाद पत्नी रजनी और पुत्री बबली रो-रोकर बुरा हाल है। घर में खुशियों की जगह मातम छा गया है।