संवाद न्यूज एजेंसी
महेबा। सड़क पर खड़ी बोलेरो के पास एक अधेड़ का शव पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, बोलेरो की तलाशी की। जिसमें मिले कागजातों से मृतक की पहचान हुई। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को आरोप है। किसी ने शराब में जहर मिलाकर हत्या की। वहीं थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा।
चुर्खी थाना क्षेत्र के उरई चुर्खी मार्ग पर सुहाकर खेड़ा के पास राहगीरों को बुधवार की सुबह सड़क पर एक बोलेरो खड़ी मिली। उसी के पास अधेड़ का शव पड़ा था। राहगीरों ने इसकी सूचना चुर्खी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तलाशी ली जिसमें मिले कागजातों से मृतक की पहचान सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी दामोदर सिंह (45) पुत्र स्वर्गीय राजेश सिंह के रुप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी रिंकी ने पुलिस को बताया कि अधेड़ उरई में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रहा था वहीं बोलेरो गाड़ी किराए पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस की यूपीडा विभाग में कार लगाए था। मंगलवार की शाम वह गांव मलथुआ आ रहा था। वह शराब का भी आदी था। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है मामला संदिग्ध लग रहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।