फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू बेटियों की इज्जत बचाने के लिए बसपा को रोके - स्वाती

Wed, 12 Oct 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहरा मिलन समारोह को संबोधित करती स्वाती सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बुधवार को कुठौंद में दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। क्षत्रिय महासभा के मंच से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने बसपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर ओछी मानसिकता से राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षत्रिय समाज का आह्वान किया कि वह अपनी बह,ू बेटियों की
विज्ञापन


आबरू को सुरक्षित रखना चाहते है तो बसपा को सत्ता की चाबी न सौंपे। बहू बेटियों की इज्जत बचाने के लिए हर घर से क्षत्रियों को निकलकर आना होगा। समारोह की मुख्य अतिथि स्वाती सिंह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुए थे। उन्होंने क्षत्रिय समाज को एकजुट रहने की नसीहत देते हुए कहा कि समाज ने हमेशा लोगों की रक्षा

करने का काम किया है। अब एक बार फिर से अपनी ताकत पहचानने का वक्त आ गया है। बसपा मुखिया मायावती पर तीखा प्रहार किया और कहा कि वह कहने को महिला हैं लेकिन छोटी सोच रखती हैं। क्षत्रिय समाज हर हाल में बसपा को रोककर बहू और बेटियों को सम्मान दिलाने का काम करेगा। नाबालिग बेटी पर बसपा के नेताओं ने जिस तरीके से अपशब्दों का
विज्ञापन


प्रयोग किया वह किसी से छिपा नहीं है। बेटी की इज्जत अगर वह समझती तो नेताओं पर कार्रवाई करतीं। यूपी की जनता बसपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश में सुशासन के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में शिखर पर लाने का प्रयास करेंगी। क्षत्रियों की एकजुटता वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें