फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को साकार करने में जुटे बेटियां : डीआईओएस

विज्ञापन
छात्राओं के साथ डीआईओएस, बीएसए व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई। अमर उजाला के महाभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत बुधवार को झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बेटी पढ़ाओ और मतदान बढ़ाओ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें डीआईओएस भगवत पटेल और बीएसए राजेश शाही ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताया। छात्राओं से आह्वान किया गया कि वह नाते-रिश्तेदारों, पास पड़ोस के लोगों को इस बार लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिससे देश को साफ सुथरी और बेहतर सरकार मिल सके। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और काव्य पाठ के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या बंद करने की अपील की। अधिकारियों ने जालौन की छात्रा अपराजिता को यातायात, पर्यावरण सुरक्षा के अलावा मतदाता जागरुकता अभियान के लिए ब्रांड अंबेसडर भी चुना।  
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीआईओएस ने कहा कि बेटियां समाज की शान हैं। बेटियां पढ़ लिखकर अपने परिजनों, शहर और राज्य का नाम रोशन कर रहीं है। वह स्वतंत्र होकर अपना कार्य क्षेत्र का चयन करें।
समाजसेवी हीरालाल यादव ने कहा कि बेटियां दो परिवारों को चलाती है, इसलिए उनका पढ़ा लिखा होना बेहद जरूरी है। बीएसए ने कहा कि सरकार भी बेटियों की शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। छात्रा सुरभि, सौम्या, शिल्पी, मुस्कान, प्राशी, इच्छा सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, यादुवेंद्र शर्मा, मनोज गुप्ता, राजकुमार यादव, मनीष द्विवेदी, जगत नारायण, अखिलेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें