कालपी। तनाव के चलते युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो युवक का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।
कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा खास गांव निवासी ओमप्रकाश (40) ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश की शादी मलिहानपुरवा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, लेकिन पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी, जबकि ओमप्रकाश गांव में रह रहा था।
बताया कि शाम को उसने पत्नी से बात की और उसके बाद आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन जब उसके कमरे में गए तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है।