फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: असुरक्षित ढंग से रखे 12 ट्रांसफार्मरों से हादसे का खतरा

Tue, 16 Jan 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कस्बे में रखे ट्रांसफार्मर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। एक भी ट्रांसफार्मर के आसपास जाली नहीं लगी है। आए दिन मवेशी भी इनकी चपेट में आते रहते हैं। इन हादसों के बाद भी विभाग ने इस ओर गौर नहीं किया।
विज्ञापन

करीब 20 हजार की आबादी वाले कस्बे में 12 ट्रांसफार्मर हैं। इसमें से आधे ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हैं, जबकि आधे खंभों पर हैं। नीचे रखे ट्रांसफार्मर में कहीं भी जाली नहीं है। खुले पड़े तारों को भी ढका नहीं गया है। ऊपर रखे ट्रांसफार्मर पर भी किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं है। कई बार तार टूटकर भी गिरे हैं।
इन ट्रांसफार्मरों की चपेट में आए दिन कस्बे के मवेशी आते रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार शिकायत भी की गई, लेकिनर ध्यान नहीं दिया गया। आटा गांव के बब्लू पांचाल, सुमित,सुभाष, लाखन, शीलू, राघवेंद्र, ब्रजेश, आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास अक्सर बच्चे भी खेलने चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
एसडीओ सूरज का कहना है कि जानकारी हुई है। जल्द शासन को सूची भेजकर खुले ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें